ताजा खबरे
पश्चिम बंगाल विधानसभा भंगनहरबंदी केवल इतने दिन और, इस दिन से नियमित पानीविद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित, आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरितमिशन रोशनी के तहत नशा मुक्ति शिविर सम्पन्नखालों के नवीनीकरण से अंतिम छोर तक बैठे किसानों को मिलेगा लाभ-गोदाराकेंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी, संवाद कार्यक्रम में दिए सवालों के जवाबनशे में दुरुपयोग होने वाली 6 लाख से अधिक राशि की औषधियां जब्तकोटगेट, सांखला फाटक स्वीकृत अंडर पास कार्य चालू करवाने हेतु हस्ताक्षर अभियान के बैनर का विमोचन, आचार्य चौक में हुआ आगाजबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, शिवश्री रतन अवार्ड” की घोषणा13 महिलाओं को मिलेगा उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान
IMG 20240306 WA0233 बीजेपी गंगाशहर मंडल का सदस्यता अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज गंगाशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों पर किया गया अटूट विश्वास आज हम सभी हिंदुस्तानियों को गर्व की अनुभूति करवा रहा है। आज साउथ पोल (चन्द्रमा) पर सफल लेंडिंग कर भारत का तिरंगा पूरे विश्व में लहरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिले के अध्यक्ष विजय आचार्य की उपस्थिति में आज महावीर चौक गंगाशहर पर प्रचार प्रसार विभाग बीकानेर पूर्व विधानसभा एवं गंगाशहर मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चलाया गया जिसके तहत करीब 121 नए सदस्यों को आज भाजपा परिवार से जोड़ा गया। जिला अध्यक्ष विजय आचार्य एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समस्त नए सदस्यों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।


अभियान की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण
भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखा। जैसे ही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर एवं मिठाई बांटकर सभी कार्यकर्ताओं एवं जन समुदाय के साथ संपूर्ण भारत की यादगार सफलता को जश्न के रूप में मनाया।
जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर लैंडिंग के साथ ही भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया आयाम जुड़ गया है। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने इस मिशन की सफलता हेतु इसरो के संपूर्ण वैज्ञानिकों, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं संपूर्ण देशवासियों को बधाई प्रेषित की। बीकानेर पूर्व विधानसभा प्रचार प्रसार संयोजक शिखर डागा ने बताया कि सदस्यता अभियान इसी तरह सुचारू रूप से आगे भी विभिन्न विभिन्न स्थानों पर चलाया जाता रहेगा।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष समेत नारायण चोपड़ा पूर्व महापौर, श्याम सुंदर चौधरी जिला महामंत्री, मीना अशोपा मंडल प्रभारी, जेठमल नाहटा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष, शिखर डागा पूर्व विधानसभा प्रचार प्रसार संयोजक, राजाराम सिंगड ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, दीपक यादव जिला महामंत्री किसान मोर्चा, इंदर कुमार राव शिव बछ मंडल उपाध्यक्ष, सुमन छाजेड़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भानु आनंद गंगाशहर महिला मंडल अध्यक्ष, हनुमान चावला जिला उपाध्यक्ष, सागीलाल गहलोत जिला मंत्री, मगाराम नाई प्रकाश मेघवाल मंडल महामंत्री, मूलचंद जी दहिया मंडल कोषाध्यक्ष, कमल गहलोत मंडल आईटी प्रभारी, सीए अंकुश चोपड़ा मंडल मीडिया प्रभारी, राजश्री कच्छावा मंडल मंत्री, स्वाति छाजेड़ मंडल मंत्री, रघुवीर प्रजापत प्रचार प्रसार मंडल संयोजक, मुल्तान चंद बेद वरिष्ठ कार्यकर्ता, भूपेंद्र शर्मा पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बीकानेर,शिव शंकर उपाध्याय बूथ अध्यक्ष, व अन्य वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News