ताजा खबरे
पश्चिम बंगाल विधानसभा भंगनहरबंदी केवल इतने दिन और, इस दिन से नियमित पानीविद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित, आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरितमिशन रोशनी के तहत नशा मुक्ति शिविर सम्पन्नखालों के नवीनीकरण से अंतिम छोर तक बैठे किसानों को मिलेगा लाभ-गोदाराकेंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी, संवाद कार्यक्रम में दिए सवालों के जवाबनशे में दुरुपयोग होने वाली 6 लाख से अधिक राशि की औषधियां जब्तकोटगेट, सांखला फाटक स्वीकृत अंडर पास कार्य चालू करवाने हेतु हस्ताक्षर अभियान के बैनर का विमोचन, आचार्य चौक में हुआ आगाजबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, शिवश्री रतन अवार्ड” की घोषणा13 महिलाओं को मिलेगा उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान
IMG 20240305 WA0232 विधायक व्यास ने रोजगार एवं करियर मेले की तैयारियों का लिया जायजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गुरुवार को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक होगा आयोजन, क्यूआर कोड के माध्यम से भी युवा कर सकेंगे पंजीकरण
बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने गुरुवार को आयोजित होने वाले रोजगार और करियर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मेले से जुड़े अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विधायक व्यास ने बताया कि शहरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी के उद्देश्य से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला गुरुवार प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक एमएम ग्राउंड में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले का मॉडल विभाग उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय होगा। रोजगार मेले के लिए 25 से अधिक नियोक्ताओं ने अपनी सहमति दी है। मेले के दौरान ज्यादा से ज्यादा युवाओं को ऑफर लेटर देने के प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान विधायक व्यास ने नगर निगम आयुक्त को मेले से पूर्व और पश्चात मेला स्थल पर साफ-सफाई की प्रभावी व्यवस्था करने तथा मेले के दौरान चल शौचालय उपलब्ध करवाने, पुलिस अधीक्षक को यातायात प्रबंधन तथा पार्किंग व्यवस्था, बीकेईसीएल को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जलदाय विभाग को पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि रोजगार विभाग द्वारा एसएमएस के माध्यम से युवाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इच्छुक युवा अपना पंजीकरण क्यूआर कोड के माध्यम से भी करवा सकते हैं। इस दौरान रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल, अमित व्यास, कुलदीप यादव, दिनेश चूरा, आनंद जोशी, मुरली व्यास आदि मौजूद रहे।


Share This News