ताजा खबरे
कोटगेट सांखला रेलवे फाटक अंडरपास तुरंत चालू करने हेतु आज कोटगेट पर चलाया अभियानहाइकोर्ट : रिश्ता टूटने के बाद सहमत संबंध अब दुष्कर्म नहींरोशनीघर चौराहे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगीपश्चिम बंगाल विधानसभा भंगनहरबंदी केवल इतने दिन और, इस दिन से नियमित पानीविद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यंत आवश्यक- प्रोफेसर मनोज दीक्षित, आरएसवी के विद्यार्थियों को खेल छात्रवृत्ति वितरितमिशन रोशनी के तहत नशा मुक्ति शिविर सम्पन्नखालों के नवीनीकरण से अंतिम छोर तक बैठे किसानों को मिलेगा लाभ-गोदाराकेंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जीत की खुशी, संवाद कार्यक्रम में दिए सवालों के जवाबनशे में दुरुपयोग होने वाली 6 लाख से अधिक राशि की औषधियां जब्त
IMG 20220712 222522 3 बीकानेर में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडिता के पिता ने नोखा पुलिस थानें में कालूराम नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 मार्च को दोपहर की है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सरसों काट रहा था। उसकी 14 साल की बेटी गेहूं की फसल में पानी की लाइन बदल रही थी। उसी दौरान कालूराम उसकी बेटी को उठाकर अपने खेत में ले गया। वहां पर सरसों के बीच उसकी बेटी के साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म किया। जब प्रार्थी की बेटी वापस आई तो रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई। जिसके बाद प्रार्थी थाने में शिकायत करने आने लगा तो आरोपी, उसके पिता कानाराम और भाई भागीरथ ने उन्हें रोक दिया और धमकियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News