






Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के अंबेडकर सर्किल के पास एक कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। कार से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार व बाइक पर पीछे बैठी महिला दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद बाइक कार के आगे फंस गई जिसके बाद कार चालक भागने के चक्कर में नहीं रुका। वह कार के आगे फंसी बाइक को बच्चा अस्पताल तक घसीटते हुए ले गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को रुकवाकर उसमें तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सड़क हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

