ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220806 225049 2 पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पश्चिमी राजस्थान के फलौदी जिले में दिनदहाड़े दुकान में घुसकर पत्नी को गोली मारकर हत्या के मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है। इन दोनों की 13 साल पहले शादी हुई थी। कोर्ट में भरण-पोषण को लेकर इन दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी का पीहर फलौदी का खारा गांव है तथा पति बीकानेर जिले के नगरासर का रहने वाला है। नगरासर में ही पति मेडिकल स्टोर चलाता है। इन दोनों के दो बच्चे है। एक 12 तो दूसरा 10 साल का है अनामिका विश्नोई (33) फलौदी कस्बे में किराए पर रह रही थी तथा वह नागौर रोड स्थित सिटी पॉइंट के पास नारी कलेक्शन के नाम से दुकान चलाती थी। पुलिस के मुताबिक वारदात कल दोपहर की है। हत्या करने के बाद से उसका पति महीराम मौके से फरार हो गया। दोपहर में दुकान पर पहुंचकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटैज के मुताबिक दोपहर को घटना के बाद उसने अनामिका को कुर्सी पर बैठे हुए देखा था। दोपहर 3 बजे तक जब अनामिका बाहर नहीं आई तो वह दुकान के गेट पर गया। वहां देखा वह काफी देर से कुर्सी पर झुकी हुई बैठी है। दुकान मालिक ने अंदर जाकर देखा। वहां खून बिखरा हुआ था और फर्श पर गोली का खोल पड़ा हुआ था। उसके बाद दुकान मालिक ने अनामिका के पिता तेजाराम को घटना की सूचना दी।


Share This News