ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 11 तीन चिकित्सक एपीओ, एक नर्सिंग ऑफिसर निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मरीज के साथ गंभीर लापरवाही की गई। एसएमएस जयपुर में इलाज के लिए भर्ती युवक को गलत ब्लड चढ़ा देने से उसकी दोनों किडनियां फेल हो गईं, जिसके कारण युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। युवक सचिन की इस तरह मौत ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। इसे देखते हुए एसएमएस मेडिकल कॉलेज द्वारा जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अस्थि रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. एस.के. गोयल, रेजिडेंट डॉक्टर ऋषभ चालना और डॉ. दौलत राम और नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा को मामले में दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है। चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने तीनों डॉक्टरों को एपीओ किए जाने के साथ ही नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। डॉ. एस.के. गोयल अब चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में अपनी उपस्थिति देंगे। बाकी दोनों डॉक्टर्स चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय में और नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा चिकित्सा व स्वास्थ्य मुख्यालय में अपनी उपस्थिति देंगे।एक्सीडेंट में घायल होने के बाद एसएमएस में भर्ती कराए गए युवक सचिन को गलत ब्लड चढ़ाने से उसकी दोनों किडनियां फेल गई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल में हुई इस गंभीर लापरवाही के मद्देनजर एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से एक जांच समिति गठित की गई थी


Share This News