ताजा खबरे
राजस्थान के इन जिलों में मौसम रहेगा खराब, अन्य जिलों में हीट वेवपीबीएम में महाराणा प्रताप को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले युवक ने माफी मांगी1100 दीपक से झिलमिलाया यज्ञस्थलईरान : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले के बाद फिर तनाव, 28 से बन्द है मार्गरोडवेज बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करें, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ताखाजूवाला में बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 11 मई कोमुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने ली शपथपश्चिम बंगाल : रूपा गांगुली उर्फ दौपदी बनेगी उपमुख्यमंत्री !WHO ने जारी की एडवाइजरी, 42 दिन रोगी को आइसोलेशन में रखेंराजधानी दिल्ली में पलटेगा मौसम
IMG 20240224 WA0171 प्राचार्य डॉ. सोनी ने डॉक्टर सुनील हर्ष को जिला अस्पताल अधीक्षक पद पर करवाया ज्वाइन** बावा का परचम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश की पालना में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने शनिवार सुबह जिला राजकीय अस्पताल में डॉक्टर सुनील हर्ष को आधिकारिक रूप से प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक पद पर जोइनिंग करवाई एवं शुभकामनायें दी। डॉक्टर सुनील हर्ष ने बताया की वो रविवार सुबह अधीक्षक पद का चार्ज लेंगे. इस दौरान प्रचार्य ने कहा की जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का ओर अधिक विस्तार किया जायेगा।

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बीकानेर के जगजीत सिंह बावा

राष्ट्रीय मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता में बीकानेर के जगजीत सिंह बावा ने जीत लिया है।प्रतियोगिता में बीकानेर राजस्थान के एथलीट जगजीत सिंह बावा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबलाे में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम बीकानेर जिले में एथेलेटिक्स के कोच पद पर कार्यरत एथेलेटिक्स कोच जगजीत सिंह बावा ने 100 , 200 और 400 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर ज़िले का नाम आलोकित किया है। एथेलेटिक्स कोच जगजीत सिंह बावा ने बताया कि उपर्युक्त प्रतियोगिता में लगभग 26 राज्य के खिलाड़ी शामिल हुए। स्वर्ण पदक विजेता जगजीत सिंह का चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम मे किया गया है। अब बीकानेर के जगजीत सिंह बावा 27 से 1 मार्च तक थाईलेंड मे आयोजित 4th अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथेलिटक्स प्रतियोगिता में 100, 200 एवं 400 मीटर में 55+ आयू वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। जगजीत सिंह बावा की इस सफ़लता से युवा उत्साहीत है बीकानेर वुशू एसोसिएशन के सचिव गणेश कुमार हर्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उम्र कभी बाधा नहीं बनती बस जोश, जज्बा और जुनून कायम होना चाहिए। जगजीत सिंह आज भी बीकानेर खेल जगत में कई खिलाड़ियों के आदर्श है।

IMG 20240224 WA0266 प्राचार्य डॉ. सोनी ने डॉक्टर सुनील हर्ष को जिला अस्पताल अधीक्षक पद पर करवाया ज्वाइन** बावा का परचम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News