ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 128 बीकानेर में सड़क हादसे में 2 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों ट्रकों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रात करीब सवा दो बजे नेशनल हाइवे पर जोधासर के पास हुआ। एक ड्राइवर तो जोधासर से ही अपना ट्रक लेकर निकला था और घर से कुछ दूरी पर ट्रक से जा भिड़ा। ट्रको की जबरदस्त भिड़त से हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे। रास्ते से निकल रहे लोगो अपने वाहन रोककर घायलो को निकालना चाहा लेकिन दोनों ट्रकों के केबिन एक दूसरे के अंदर घुस गये थे।इसमे ट्रक ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिनके शव निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जोधासर का 25 साल का युवक ट्रक लेकर घर पहुच रहा था कि कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। गंगासिंह राजवी की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी उसके एक छोटी बच्ची भी है जो महज 6 महीने की है। घटना की जानकारी मिलते ही सेरूणा पुलिस मौके पर पहुची साथ ही आपणो गाव सेवा सिमिति के सेवादार भी मौके पर पहुचे और शवों को बाहर निकालकर श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी मोर्चरी में रखवाया।दूसरा युवक परसनेऊ गाव का निवासी था उसकी भी मौके ओर ही मौत हो गयी एक अन्य घायल को पीबीएम अस्पताल पहुचाया।


Share This News