Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अब डॉ मोहन सिंह तंवर होंगे। इसके साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर रैंक तक के डॉक्टरों को इधर-उधर तबादला किया गया है। जिला अस्पताल में डॉ सुनील हर्ष को पीएमओ लगाया। वहीं बीकानेर में 11 डॉक्टरों को लगाया गया है, जिनमें एनस्थीसिया, एनाटोमी, फिजियोलोजी, सर्जरी, और जनरल मेडिसिन में प्रोफेसरों और असिस्टेंट प्रोफेसरों की शामिल हैं। डा. रजनीश शर्मा को जयपुर और डा. जितेन्द्र फलोदिया को कोटा मेडिकल कॉलेज में तबादला किया गया है। एनस्थीसिया, एनाटोमी, फिजियोलोजी, सर्जरी, और जनरल मेडिसिन में भी कई डॉक्टरों को बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में तबादला किया गया है।