Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जोधपुर सहित अन्य जिलों में अभी से नहर बंदी को लेकर जलदाय विभाग अलर्ट मोड़ पर है। नहरबंदी को लेकर राजस्थान के अभियंता सक्रिय हो गए है। अभी से ही जलस्रोतों को लबालब करना शुरू कर दिया है। जो नहरें वरीयता से चल रही हैं वहां से अतिरिक्त पानी लेकर जलस्त्रोत भरना शुरू कर दिए। पंजाब अभी भी अपनी ओर से नहरबंदी की तिथि कन्फर्म नहीं कर रहा मगर राजस्थान के अभियंता 21 मार्च से नहरबंदी मानकर तैयारी कर रहा है।जनवरी के अंत में ही राजस्थान के अभियंताओं ने पंजाब के अभियंताओं को पत्र लिखकर 21 मार्च से नहरबंदी शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच एक बैठक करने का सुझाव दिया था। पंजाब तीन सप्ताह बाद भी अभी तक। बैठक नहीं कर पाया। 21 मार्च से नहरबंदी शुरू हुई तो 21 अप्रैल तक नियमित पीने का 2000 क्यूसेक पानी मिलता रहेगा। 21 अप्रैल से 21 मई के बीच पूर्ण नहरबंदी रहेगी। पूर्ण नहरबंदी में जमा पानी से ही काम चलाना होगा। ऐसे में अभियंताओं को चुनौती का सामना करना पड़ेगा। सर्वाधिक असर बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, चूरू, नागौर और सीकर-झुंझनूं में होता है।