ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240222 WA0166 संभागीय आयुक्त का शिशु हॉस्पिटल में निरीक्षण, एक बैड पर मिले दो मरीज, दिए निर्देश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नए उपकरणों से लैस एनआईसीयू 2 को स्टाफ लगाकर जल्द शुरू करने के भी दिए निर्देश। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी का औचक निरीक्षण लगातार तीसरे दिन जारी रहा। गुरूवार को संभागीय आय़ुक्त ने शिशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैड पर डबलिंग मिलने पर वार्ड में एक्स्ट्रा बैड लगाने और वार्ड की जगह का समुचित उपयोग में लेने के निर्देश दिए। सुबह सवा 9 बजे निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का कार्य होता देखकर संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि चिकित्सालय में साफ सफाई का कार्य सुबह साढ़े 8 बजे तक पूर्ण हो जाना चाहिए। चिकित्सालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने और हर वॉशरूम पर एक सफाई कार्मिक नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

श्रीमती सिंघवी ने एनआईसीयू 2 में सभी नए उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद शुरू नहीं होने पर स्टाफ लगाकर तत्काल चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा चिकित्सालय में वार के अनुसार प्रत्येक दिन बेडशीट बदलने को कहा। इसको लेकर कोई कोताही ना बरतें। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से भी बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान पीबीएम हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ पी.के.सैनी, मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ रेखा आचार्य, शिशु चिकित्सालय इंचार्ज डॉ आर के सोनी, डीसी के निजी सहायक श्री मोहित जोशी समेत चिकित्सालय का अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि संभागीय आयुक्त ने बुधवार को ही एक आदेश जारी कर संभाग के सभी कार्यालयों में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए थे।


Share This News