Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान सरकार ने आरएएस-आरपीएस के तबादलों की अवधि 22 फरवरी तक बढ़ाई गई, राज्य सरकार ने आदेश किए जारीतबादलों पर छूट की अवधि बढ़ी दिन के लिए मिली छूट 22 फरवरी तक हो सकेंगे विभागों में तबादले। पहले 20 फरवरी थी अंतिम तिथि

जिला परिषद की साधारण सभा आज
बीकानेर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को दोपहर 12.15 बजे जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभा भवन में आयोजित होगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का पठन किया जाएगा।
महात्मा गांधी नरेगा के वार्षिक प्लान वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया जाएगा।
जिला पंचायत विकास योजना का अनुमोदन सहित पानी, बिजली एवं पंचायती राज विभाग को हस्तान्तरित पाँच विभागों से संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।