ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240221 101120 व्हाट्स एप के नए फीचर से लाखों लोगों को होगा लाभ, 'टोह' लेने वालों के लिए बुरी खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, दिल्ली। बदलते परिवेश में वॉट्सऐप एक सशक्त विश्वव्यापी माध्यम है जिससे लोग आपस मे जुड़े हुए है। एप ने सरकारी व निजी कार्यलयों का कार्य भी आसान किया है। लेकिन अब नए फीचर के बाद अनेक लोगों को राहत भी मिलेगी व धक्का भी पहुंचेगा। इस एप ने यूजर्स को प्रोफाइल फोटो पर सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर दे दी है। कंपनी ने प्रोफाइल फोटो के स्क्रीनशॉट को ब्लॉक करने का फीचर पेश किया है। ऐप के लेटेस्ट अपडेट के इंस्टाल होने के बाद यूजर्स किसी दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर अपने फोन में सेव नहीं कर पाएंगे। मतलब अब कोई किसी की प्रोफाइल फोटो को सेव करके दूसरी जगह शेयर नहीं कर पाएगा। इसका ग़लत इस्तेमाल नहीं होगा। वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी कंपनी के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में दी है। वॉट्सऐप का अपकमिंग फीचर अभी टेस्टिंग मोड पर है। कंपनी ने अभी इसे सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप वॉट्सऐप का बीटा वर्जन इंस्टाल कर सकते हैं। 

टोही को धक्का : यह देखने मे आया है कि कुछ लोग अन्य लोगों की टोह लेने में अधिक दिलचस्पी दिखाते हैं। ऐसे टोही किस्म के लोगों के लिए यह बुरी ख़बर है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई यूजर किसी वॉट्सऐप यूजर्स की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेता है तो उसे एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा जो उसे स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा। वॉट्सऐप के इस फीचर्स से लाखों यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब लोग आसानी से बिना किसी टेंशन के प्रोफाइल फोटो को लगा सकते हैं।


Share This News