ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20240221 WA0178 राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य बने प्रो. दिग्विजय सिंह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240221 WA0170 राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य बने प्रो. दिग्विजय सिंह Rajasthan News Portal राजस्थान
Dungar college bikaner

प्रो प्रकाश आचार्य ने भी पदभार ग्रहण किया Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा ग्रुप 3 विभाग के शासन उप सचिव बृजमोहन नोगिया ने राजस्थान शिक्षा सेवा महाविद्यालय शाखा के सहायक निदेशक/ संयुक्त निदेशक / प्राचार्य आदि के स्थानान्तरण आदेश जारी किए हैं।इस आदेश के तहत प्रो दिग्विजय सिंह को राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व प्रो सिंह राजकीय महाविद्यालय नोखा में पदस्थ थे। प्रो प्रकाश आचार्य का नोखा से बीकानेर डूंगर कॉलेज में तबादला हुआ है। प्राणिशास्त्र के विद्वान प्रो सिंह इससे पूर्व बीकानेर में ही क्षेत्रीय सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा,बीकानेर के पद पर आठ वर्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रो सिंह के पासअनेक संस्थाओं में एक सफल प्राचार्य के रूप में कार्य करने का विपुल अनुभव है। श्री सिंह को एक कुशल संगठक और अनुशासित प्रशासक के रूप में भी जाना जाता है। आदेशानुसार पूर्व प्राचार्य डाक्टर राजेन्द्र कुमार पुरोहित को मुरलीधर व्यास राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर लगाया गया है। स्थानान्तरण आदेश के पश्चात आज ही प्रो दिग्विजय सिंह ने डूंगर कॉलेज प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया है।


Share This News