ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 106 दो दिवसीय ‘आपणी भाषा-आपणी ओळखाण’ समारोह 20 से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर गत वर्षो की भांति ही प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ दो दिवसीय ‘आपणी भाषा-आपणी ओळखाण’ समारोह का आयोजन आगामी 20 और 21 फरवरी 2024 को आयोजित करने जा रहा है। समारोह संयोजक राजस्थानी मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि राजस्थान की राजस्थानी मातृभाषा के लिए उसके करोड़ों समर्थक आज भी अपने वाजिब हक के लिए संघर्षरत है।
रंगा ने बताया कि आजादी से पूर्व और आजादी के बाद राजस्थानी भाषा के मान्यता के लिए हर स्तर पर आंदोलन हुए है। इसी कड़ी में गत साढे चार दशकों से आयोजक संस्था द्वारा भी राजस्थानी मान्यता के अहिंसात्मक आंदोलन के लिए हमेशा अपनी सकारात्मक भूमिका का निवर्हन किया है।
समारोह प्रभारी वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी ने बताया कि दो दिवसीय समारोह ‘आपणी भाषा-आपणी ओळखाण’ का आयोजन रखा गया है, जो राजस्थानी भाषा की संवैधानिक-दूसरी राजभाषा मान्यता एवं प्राथमिक शिक्षा राजस्थानी के लिए समर्पित है।
समारोह के पहले दिन 20 फरवरी को राजस्थानी मान्यता पेटै सैकड़ों बालक-बालिकाओं द्वारा प्रातः 9 बजे सृजन परिसर में मातृभाषा संकल्प लिया जाएगा। इसी तरह समारोह के दूसरे दिन 21 फरवरी को सांय 5ः30 बजे सृजन सदन में ही राजस्थानी भाषा को समर्पित विशेष काव्य गोष्ठी का आयेाजन रखा गया है।


Share This News