ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
IMG 20231123 090506 110 बीकानेर में 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस महकमे के 9 अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। बीकानेर संभाग आईजी ओमप्रकाश पासवान ने तबादला सूची जारी की है। आईजी ओमप्रकाश ने रविवार को चार इंस्पेक्टरों व पांच सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को श्रीगंगानगर से बीकानेर लगा दिया गया है। इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण को अनूपगढ़ से बीकानेर, धीरेंद्र सिंह को श्रीगंगानगर से बीकानेर व इंद्रचंद मीणा को बीकानेर से हनुमानगढ़ ट्रांसफर किया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर भजनलाल को हनुमानगढ़ से बीकानेर, जसवीरकुमार को बीकानेर से हनुमानगढ़, राकेश कुमार स्वामी को श्रीगंगानगर से बीकानेर, रोहताश पूनियां को श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ व चंद्रभान को श्रीगंगानगर से बीकानेर ट्रांसफर किया गया है। वहीं बीकानेर जिले में तीन सीआई इंपोर्ट किए गए हैं, तो वहीं रिटायरमेंट के नजदीक इंद्रचंद मीणा को हनुमानगढ़ भेजा गया है। इंद्रचंद वहां नॉन फील्ड रहेंगे। इसी तरह तीन सब इंस्पेक्टरों को बीकानेर इंपोर्ट किया गया है तो एक को हनुमानगढ़ भेज दिया गया है। 


Share This News