ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 4 छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी इन राज्यों के निवासी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक छात्रा से दुष्कर्म के बाद शिक्षा नगरी कोटा में सनसनी फैल गई। सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। एक कोचिंग छात्रा के साथ चार छात्रों ने फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना में लिप्त चारों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में एडिशनल एसपी उमा शर्मा ने बताया कि कोचिंग छात्रा कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और लैंड मार्क सिटी इलाके में फ्लैट में रहती थी।

सोशल मीडिया के जरिए उसकी किसी अन्य छात्र से फ्रेंडशिप हुई थी। 10 फरवरी को सोशल मीडिया फ्रेंड ने अपने तीन अन्य साथी छात्रों के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दो-तीन दिन तक कोचिंग छात्रा काफी अवसाद में रही और 13 फरवरी को उसने कुन्हाड़ी थाने में अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चारों छात्रों को हिरासत में ले लिया। चारों छात्र भी कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने छात्रों की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की है।इस वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस घटना स्थल फ्लैट पर पहुंची। पुलिस ने यहां आवश्यक जांच कर सबूत जुटाने की कोशिश की। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।


Share This News