ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240215 182257 scaled जूनागढ में फोटो प्रदर्शनी का राज्यश्री कुमारी ने किया उद्घाटन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240215 161702 जूनागढ में फोटो प्रदर्शनी का राज्यश्री कुमारी ने किया उद्घाटन Rajasthan News Portal राजस्थान
Exibition in Junagrah fort bikaner

Thar पोस्ट न्यूज। महाराजा रायसिंहजी ट्रस्ट द्वारा ऐतिहासिक जूनागढ़ फोर्ट, बीकानेर में महाराजा डॉं करणीसिंह जी के जीवन व काल को दर्शातें फोटोग्राफ्स की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को 4 बजे ट्रस्ट की अघ्यक्षा, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी जूनागढ़ फोर्ट में पुरे वर्ष चालू रहेगी तथा यहाँ आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी। महाराजा डॉ. करणीसिंहजी ने 19 अक्टूबर 1961 में लोककल्याणकारी व जनहितार्थ कार्यो के लिए बीकानेर की जनता की सेवार्थ महाराजा रायसिंहजी ट्रस्ट का गठन किया था। ट्रस्ट संस्थापक द्वारा 1961 में ऐतिहासिक जुनागढ़ फोर्ट को महाराजा रायसिंहजी ट्रस्ट को उपहार स्वरुप दिया गया था तथा वर्तमान में यह ट्रस्ट की सम्पति हैं तथा इस फोर्ट व म्यूजियम कां संचालन महाराजा रायसिंहजी ट्ृस्ट द्वारा किया जाता हैं। मुख्य उद्वेश्य शिक्षा व खेल के लिए छात्रवृति देना, शोध कार्य, कला, पाण्डुलिपियांें का संरक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण तथा कला व संस्कृति के संरक्षण हेतू सहयोग देना आदि हैं। बीकानेर के 23वें महाराजा एवं महाराजा रायसिंहजी ट्रस्ट के स्थापक डॉ. करणीसिंहजी का जन्म 21 अप्रैल 1924 को हुआ था। वर्ष 2024 स्व. महाराजा डॉं करणीसिंह जी का जन्मशताब्दी वर्ष हैं, अतः स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंहजी द्वारा स्थापित ट्रस्ट्स की अघ्यक्षा, एवं उनकी ज्येष्ठ पुत्री, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी व ट्ृस्टीगण ने वर्ष 2024 को महाराजा साहब की जन्म शताब्दी के रुप में मनाने का निर्णय लिया हैं। स्व. महाराजा डॉं करणीसिंह की स्मृति को चीरस्थाई बनाने के लिए उनके द्वारा स्थापित विभिन्न ट्स्टों के माघ्यम से पूरे वर्ष के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इसी क्रम में ट्ृस्ट द्वारा वर्ष 2024 का कलैण्डर स्व. महाराजा डॉ करणीसिंहजी को समर्तित किया गया हैं जिसमें महाराजा के विभिन्न फोटोज को प्रदर्शित किया गया हैं जों कि आमजन द्वारा बेहद पसन्द किया जा रहा हैं।

महाराजा डॉं करणीसिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य वर्ष 2024 में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्य रुप से 21 अप्रैल 2024 को उनके जन्मदिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की सूचना आपको समय समय पर दी जायेगी।


Share This News