ताजा खबरे
श्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे चलानहरबंदी समाप्त, इस दिन पहुंचेगा घरों में पानीपीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कीबंटवारे में धन लिया, हो गए वे कंगाल, मां मेरे हिस्से रही, मैं हूं मालामालबिजली बन्द रहेगी, इन इलाकों में रहेगा असरजिला अस्पताल में नवीन शिशु रोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण को मिली स्वीकृतिखाजूवाला की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोलवेतन का एक हिस्सा मानव चिकित्सा सेवा में किया भेंट, भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागतजिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षणघर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटा
IMG 20231123 090506 98 सूर्य सप्तमी कल, निकलेगी शोभायात्रा सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सृष्टि के एकमात्र प्रत्यक्ष आराध्य देव भगवान भास्कर का जन्मोत्सव कल 16 फरवरी 2024 को धूमधाम से मनाया जायेगा
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकलने वाली शोभायात्रा में निशुल्क वितरित किए जाने वाले विशेषांक जिसमे सूर्य पूजा पद्धति और सूर्य पूजा से लाभ से लाभ आरोग्य से लाभ की विधि बतलाई गई है भाई बंधू विशेषांक का विमोचन आज किया गया। भाई बंधू चेरीटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया की अध्यक्षता में संपन्न विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा स्मन्यवयक श्री गजानंद शर्मा जी विशिष्ट अतिथि पार्षद अनामिका शर्मा, पार्षद दुलीचंद शर्मा थे

अध्यक्षता करते हुए कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा की सूर्य निरंतर चलायमान और सगुण ऊर्जा से भरे देव है इनकी नित्य पूजा और अर्चना आपको सदेव निरोग रखती है मुख्य अतिथि श्री गजानंद शर्मा ने कहा की सृष्टि के देव भगवान सूर्य इस प्रकृति और संसार की प्राणवायु है इनके प्रकाश से संपूर्ण धरती पलवित होती है

विशिष्ट अतिथि पार्षद दुलीचंद सेवग, पार्षद अनामिका शर्मा ने कहा की भगवान भास्कर की जानकारी से सजी ये पुस्तक सभी सनातन प्रेमियों के लिए उपयोगी है और पूजा पद्धति से सूर्य आराधना कैसे सरल सहज होती है ये बहुत बारीकी से बताया गया है
वरिष्ठ समाजसेवी आर के शर्मा, दुर्गादत भोजक ने कहा की सूर्य हमारे जीवन के लिए सबसे अधिक उपयोगी है इनके आध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत लाभ है भाजपा रानी बाजार मंडल अध्यक्ष श्री नरसिंह सेवग ने सूर्य नमस्कार से लाभ बताते हुए सूर्य रथयात्रा में अधिकतम संख्या में शामिल होने का आह्वान किया

IMG 20240215 WA0203 सूर्य सप्तमी कल, निकलेगी शोभायात्रा सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240215 WA0210 सूर्य सप्तमी कल, निकलेगी शोभायात्रा सहित अन्य खबरें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

विमोचन कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की 16 फरवरी को शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से सुबह 8 बजे रवाना होकर मुख्य मार्गो से होते हुए शाम 5 बजे पुनः लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचेगी| लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार, सूर्य हवन कथा का आयोजन होगाआभार सुमित सेवग ने ज्ञापित कियाभाई बंधू प्रबंधक अश्वनी शर्मा ने सभी को सूर्य दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया।

स्वतंत्रता सेनानी  मूलचंद पारीक की श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार को
Thar पोस्ट बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मूलचंद पारीक की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित मूलचंद पारीक मूर्ति सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। स्व. मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान के संयोजक नित्यानंद पारीक ने बताया कि इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, उद्यमी, शिक्षाविद और आमजन मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय क्वानकिडो प्रतियोगिता में जीते 12 गोल्ड संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल वाराणसी उत्तर प्रदेश में पांचवी राष्ट्रीय क्वानकिडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।
क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि तीन दिवसीय पांचवी क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशीप क्वानकिडो फैडरेशन ओफ इंडिया के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश क्वानकिडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई जिसमें 20 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम राजस्थान से विभिन्न भारवर्ग के 32 खिलाड़ियों, 04 नेशनल रेफरी व 04 कोच मैनेजर सहित 40 सदस्यीय दल ने भाग लिया।
क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर व बीकानेर जिला सचिव धनंजय सारस्वत ने बताया कि राजस्थान टीम ने 12 गोल्ड, 05 सिल्वर तथा 16 ब्रोंज सहित 33 नेशनल मेडल तथा राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल थर्ड पैलेस ट्राॅफी जीतकर प्रदेश व बीकानेर जिले का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि वाराणसी के जोइंट पुलिस कमिश्नर आइजी एजिलरसन, क्वानकिडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल, नेशनल टेक्निकल डायरेक्टर अशोक कुमार तथा उत्तर प्रदेश क्वानकिडो एसोसिएशन जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार सिंह द्वारा खिलाड़ियों को मेडल, ट्राॅफी व सर्टिफिकेट्स प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
कोच व ट्रैनर धनंजय सारस्वत ने बताया कि नेशनल मेडल व ट्राॅफी जीतकर बीकानेर पधारने पर रेल्वे स्टेशन पर वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। बीकानेर व राजस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत, जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र कुमार, ट्रेजरार बाबू लाल मलिंडा, भाजपा शहर जिला खेल सहसंयोजिका शोभा सारस्वत, पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत खेल संयोजक हिमांशु सारस्वत, आरबीएम शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया, देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा राजेरां, महामंत्री देवदत्त शर्मा, आरएसएमएम कर्मचारी संघ राजस्थान सर्कल प्रदेशाध्यक्ष राकेश ओझा, जिप्सम डीवीजन प्रेसीडेंट ललित राज बनिया ने प्रसन्नता जताई।

मेडल विजेता खिलाड़ी

गोल्ड मेडल प्राविका गुजराती, निशा पड़िहार, वंशिका, खुशी कंवर, प्रतिभा, पूजा पड़िहार, पंकज शर्मा, राहिताश, अंकित बाना, राघव सोनी ने जीते। सिल्वर मेडल लतिका भाटी, दिपांशु स्वामी, अभिषेक कुमार, विक्रांत सिंह व जितेन्द्र सिंह शेखावत ने जीते। वहीं ब्रोंज मेडल अर्शिका खान कोहरी, पूर्वी गुजराती, लतिका भाटी, नंदिनी कंवर, अजय राज साध, मोहम्मद वाहिद, हरीश सिद्ध, गोपाल स्वामी, राघव सोनी, राकेश बिश्नोई, पंकज शर्मा, प्रेम गोदारा, मनोज सिंह पड़िहार व दुर्लभ जोशी ने जीते। नेशनल चैम्पियनशीप में बीकानेर के देवेन्द्र सारस्वत ने क्वान्स व सेमी कोन्टेक्ट फाइट एरिना इंचार्ज, नेशनल जूरी धनंजय सारस्वत, नेशनल रेफरी अभिलाष मेघवाल तथा नेशनल रेफरी हिमांशु सारस्वत ने मुख्य निर्णायकों की भूमिका निभाई।


Share This News