ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 94 मेडिकल कॉलेज में कांफ्रेंस: सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240215 WA0237 मेडिकल कॉलेज में कांफ्रेंस: सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो Rajasthan News Portal राजस्थान
Medical college news bikaner

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रॉमा सेंटर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज  के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज कॉन्फ्रेंस हॉल में “सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । संभाग स्तरीय कार्यशाला में सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों, फ्लीट ऑनर्स, वाहन चालकों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की ।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महापोर श्रीमती सुशीला कंवर ने कहा कि सड़क नियमो के पालन के लिए स्कूलों से लेकर विभिन्न विभागों को मिलकर कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम के अध्यक्ष कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए । उन्होंने कहा कि दुर्घटना से ग्रस्त लोगों के त्वरित इलाज के लिए राजकीय ट्रॉमा सेंटर में उच्च स्तरीय प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है । ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ बी एल खजोटिया ने विश्व में  सड़क सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा की ट्रॉमा सेंटर पांचवां स्तंभ है जो सड़क दुर्घटनाओं से ग्रस्त लोगों के प्राण बचाने के लिए संकल्पबद्ध है । प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता की महत्ता को देखते हुए इस वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह के स्थान पर सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया । राज्य सरकार द्वारा 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत  विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है । सड़क सुरक्षा  राज्य सरकार की की सर्वोच्च प्रार्थना है तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सबका साथ, सबका प्रयास, सबकी भागीदारी  की आवश्यकता है । प्रादेशिक परिवहन अधिकारी दिनेश सिंह सागर ने  सड़क दुर्घटना के मुख्य कारणों पर चर्चा की । कार्यशाला में वरिष्ठ लेखक साहित्यकार विषय प्रवर्तन करते हुए आम अवाम से यातायात नियमों को आत्मसात करने की आवश्यकता व्यक्त की । ट्रॉमा सेंटर के सी एम ओ डॉ एल के कपिल ने ट्रॉमा सेंटर की कार्यप्रणाली, सुविधाओं, उपलब्धियों और लक्ष्यो पर पीपीटी प्रस्तुत की । जयपुर के सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अश्विनी बग्गा ने “सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण” तथा रक्षात्मक वहां चालन पर पीपीटी प्रस्तुत की । कार्यक्रम में डॉ कपिल कस्बा ने “मोटर वाहन चालन विनियम 2017 की जानकारी दी । कार्यक्रम की रूपरेखा में परिवहन विभाग के जितेंद्र भाटी के “राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों पर पत्रवाचन, रामरतन मीणा ने गुड सेमरिटन के अधिकारों पर तथा घनश्याम मीणा की सड़क दुर्घटना पीड़ितों और राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी शामिल थे । कार्यक्रम में सीओ (यातायात) अनिल कुमार, डीटीओ देवानंद सहित गणमान्य उपस्थित थे । डीटीओ भारती नैथानी ने धन्यवाद किया ।

                                     

                                 


Share This News