ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 91 मंदिर की पेटी से निकले 8 करोड़ से अधिक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

swaliya seth मंदिर की पेटी से निकले 8 करोड़ से अधिक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। चितौड़गढ़ के प्रख्यात कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ में सांवरा सेठ के भंडार से सोमवार को दूसरे दौर की गणना में दो करोड़ सात लाख 98 हजार रुपए मिले। वहीं, 8 फरवरी को हुई भंडार की पहले दौर की गणना में 06 करोड़ 17 लाख 75 हजार रुपए प्राप्त हुए थे। इस प्रकार दो दौर की गणना में भंडार से 08 करोड़ 25 लाख 73 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं। सोने व चांदी की गणना बाकी है।गणना के दौरान सावंरिया सेठ मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, नायब तहसीलदार घनश्याम जरवाल, प्रसासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, सम्पदा अधिकारी मनोहर लाल चौबीसा, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत, हरलाल गुर्जर, बैंक कर्मचारी और मन्दिर मंडल कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share This News