ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 11 बीकानेर : हनीट्रैप मामले में आया मोड़, महिला लिव इन रिलेशनशिप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चर्चित हनीट्रैप मामले में रोचक मोड़ आ गया है। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े हनीट्रैप गिरोह की एक और साथी महिला को नामजद किया गया है। पुलिस दबिश में वह हाथ नहीं लगी। मुक्ताप्रसाद एसएचओ सुरेश कस्वां ने बताया कि जांच-पड़ताल में यह पता चला है कि युवती गंगाशहर इलाके में अपने एक साथी के साथ रिलेशनशीप में रह रही थी। आरोपी पुष्पादेवी उर्फ फुसी, ओमप्रकाश, जितेन्द्र उर्फ जीतू, पृथ्वीदान एवं एक अन्य नामजद की गई युवती के बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है। आरोपियों के खाते में कहां-कहां से रकम आई और किसे किसे ट्रांसफर की गई। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएचओ कस्वां ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पिछले डेढ़ साल से गिरोह बीकानेर में सक्रिय था। गिरोह ने कई ज्वैलर्स और कारोबारियों को अपना शिकार बनाया लेकिन बदनामी के डर से इनके शिकार हुए लोग सामने नहीं आ रहे हैं।


Share This News