ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 86 वायरल हुआ झुंझुनू एसपी का अनूठा आदेश, 50 पैसे की इसलिए लिए हो रही चर्चा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इनामी राशि तेज़ी से वायरल हो रही है। सामान्यत: पुलिस द्वारा अपराधी को पकड़ने के लिए घोषित किए जाने वाले इनाम की राशि हजारों में होती है लेकिन झुंझुनू एसपी ने अपराधी पर सिर्फ 50 पैसे का इनाम घोषित किया है। झुंझुनू एसपी देवेंद्र बिश्नोई का इस बारे में कहना है कि अपराधी को समाज में उसकी औकात बताने के लिए 50 पैसे का इनाम घोषित किया गया है। सिंघाना थाने से फरार आरोपी योगेश उर्फ योगी पर यह राशि घोषित की गई है। आरोपी योगेश पर सिंघाना थाने में आर्म्स एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं में दो और मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब 1 साल से फरार चल रहा है। काफी प्रयासों के बाद भी आरोपी के पकड़ नहीं आने के कारण एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने 12 फरवरी देर रात एक लेटर जारी कर आरोपी को पकड़कर लाने या उसके संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 पैसे का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने इनाम की राशि को लेकर बताया कि अपराधी पर 50 पैसे की इनाम राशि घोषित करने का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि किसी भी अपराधी की औकात यही है।


Share This News