ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 85 थार सिटी प्रेस क्लब का सदस्‍यता अभियान आज से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। थार सिटी प्रेस क्लब का सदस्‍यता अभियान बसंत पंचमी से, समाचार माध्यमों की सार्थकता और जन चेतना को समर्पित, 27 वर्ष पूर्व स्थापित थार सिटी प्रेस क्लब को सक्रिय किया गया है और बसंत पंचमी बुधवार 14 फरवरी से यह क्लब अपने पुरातन कलेवर तथा तेवर के साथ प्रारंभ हो रहा है।
क्लब के सचिव नीरज जोशी ने बताया कि सितंबर 1997 में जनचेतना को समर्पित पत्रकार संगठन थार सिटी प्रेस क्लब की स्थापना पत्रकारों ने मिल कर की थी, जिसके बैनर तले उस समय अनेक सार्थक गतिविधियों तथा कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया गया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन संस्थापक पत्रकार आज भी विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से अपनी अहम भूमिका में हैं जिन्हें वापस इस मंच पर सक्रिय कर पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की गतिविधियां शुरू की जायेगी। जोशी ने बताया कि तत्कालीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ही वर्तमान कार्यकारिणी मान कर क्लब को प्रारम्भ किया जा रहा है, अगर कोई सदस्य या पदाधिकारी उपलब्ध नहीं है तो उनके स्थान पर नई नियुक्ति की जायेगी। नए सदस्‍य बनाए जाएंगे। नए सदस्‍य 9251085009 वाटसएप नंबर पर अपना नाम, मीडिया संस्‍थान का नाम प्रेषित कर सदस्‍यता आवेदन कर सकते हैं।
सचिव जोशी ने बताया कि बीकानेर में पिंक सिटी प्रेस क्लब की तर्ज पर थार सिटी प्रेस क्लब को असीम संभावनाओं और सक्रिय गुणवत्तापूर्ण गतिविधियों का केंद्र बनाया जायेगा जो सुझाव एवम सहयोग की भावना पर आधारित होगा।


Share This News