





Thar पोस्ट बीकानेर। जिले के नापासर थाना इलाके में एक बुजुर्ग की जलहौद की चिनाई करते समय मिट्टी धंसने से दब कर मौत हो गई। उनकी पहचान सींथल निवासी मूलाराम (62) पुत्र कालूराम के रूप में हुई है। सांवतसर गांव में पानी स्टोरेज के लिए हौद बनाने के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार हौद की चिनाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वह दब गए। साथ ही ईंटे पकड़ा रही एक महिला श्रमिक भी मिट्टी में दब गई। महिला श्रमिक को तो तुरंत निकाल लिया गया, लेकिन मूलाराम को निकालने में 15 से 20 मिनट का समय लग गया। मौजूद लोग उसे निकाल कर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


