ताजा खबरे
एमजीएसयू में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होगा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासनेहा को डॉक्टरेट की उपाधिशनि शिंगणापुर धाम में अनुष्ठान कलमहिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, चिकित्सक हैरानपेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ी, राजस्थान में अब ये भाव प्रति लीटर बिकेगापश्चिम बंगाल में सभी स्कूलों में वंदे मातरम’ गाना अनिवार्यदिल्ली में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का ऐलान! देश में हो गई शुरुआत, सोमवार मेट्रो मंडे भीबीकानेर में तीन बहनों की डूबने से मौतराजस्थान के 12 जिलों में अलर्ट जारी, मौसम के अनेक रंग एक साथनहर बंदी में टैंकर चालक द्वारा मनमानी दरें वसूलने के आरोप
IMG 20220726 123123 2 बाइक पर चोरों का धावा, यहां हुई चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर में बाइक चोरी का सिलसिला जारी है। चार मोटरसाईकिलें चोरी होने के मामले सामने आए है। जिसमें कोठारी अस्पताल, पीबीएम अस्पताल व कचहरी परिसर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकें शामिल है, जहां से बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी का पहला मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है, इस संबंध में सर्वोदय बस्ती निवासी राहुल सिंह ने नयाशहर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि पांच फरवरी को उसने अपनी मोटरसाईकिल आरजे 07 केएस 1704 को कोठारी अस्पताल के पास खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद देखी तो वहां नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया। रामपुरा बस्ती गली नंबर दो निवासी बलकरण सिंह ने मुक्ताप्रसाद पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि तीन फरवरी को उसकी मोटरसाईकिल आरजे 07 एसएस 3609 लालगढ़ गुरुद्वारे के आगे से चोरी हो गई। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया। कचहरी परिसर से मोटरसाईकि चोरी हुई है। इस संबंध में अंत्योदय नगर निवासी मनीष पाण्डेय ने सदर पुलिस को मोटरसाईकिल चोरी की रिपोर्ट दी है। जिसमें छः फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह मोटरसाईकिल लेकर पुरानी कचहर परिसर में स्टाम्प विक्रेता के यहां स्टांप लेने आया था। इस दौरान मोटरसाईकिल को कचहरी परिसर में खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद देखा तो वहां उसे अपनी मोटरसाईकिल नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मोटरसाईकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 07 डीएस 0171 है। इसी तरह, रामपुरा बस्ती गली नंबर 17 निवासी मोहित घारु ने सदर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपनी भुआ सुनीता की मोटरसाईकिल आरजे 07 सीएस 9450 को लेकर छः नवंबर 2023 को पीबीएम अस्पताल रिश्तेदार से मिलने आया था। इस दौरान मोटरसाईकिल को आईसीयू के पिछले गेट पर रात को आठ बजे खड़ी की थी। अगले दिन सात नवंबर को सुबह आठ बजे देखी तो मोटरसाईकिल नहीं मिली। 


Share This News