ताजा खबरे
स्वामी आरएन ग्लोबल स्कूल में छाई हर्ष की लहरनव निर्मित अस्पताल मेडिसिन विंग को चालू करवाने हेतु ज्ञापन सौंपाउद्योग संघ के प्रतिनिधि जयपुर में मिले रीको अध्यक्ष से, इन मुद्दों को रखा‘समग्र विकास ग्रीष्मकालीन शिविर निःशुल्क’ के पोस्टर का विमोचनखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने खाजूवाला में एनएफएसए लाभार्थियों से किया संवादबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने तान्या सावनसुखा को “राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर” उपाधि से अलंकृत कियाएमजीएसयू में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होगा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासनेहा को डॉक्टरेट की उपाधिशनि शिंगणापुर धाम में अनुष्ठान कलमहिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, चिकित्सक हैरान
IMG 20231123 090506 41 बीकानेर में शिक्षिका निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

पोषाहार की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारी चारणान में लेवल वन अध्यापिका योगिता बाली स्वामी को पोषाहार की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि संबंधित शिक्षिका के पोषाहार प्रभारी रहने के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में मिड डे मील में गुणवता पूर्वक पोषाहार नही बनवाने, निर्धारित मानक / मात्रा अनुरूप पोषाहार नहीं बनवाने एवं रिकार्ड संधारण में अनियमितता के कारण विभागीय जांच प्रारम्भ करते हुये राजस्थान असैनिक सेवाऐ (वर्गीकरण, नियत्रंण एंव अपील) नियम 1958 के नियम-13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए योगिता बाली को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है । निलम्बन काल में योगिता बाली स्वामी का मुख्यालय कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बज्जू खालसा रहेगा ।


Share This News