ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220511 111942 एमएस कॉलेज में छात्राओं को हुनरमंद बनाने की कवायद, स्कूल में प्रिंटर भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, रोटरी क्लब मिडटाउन तथा स्टॉक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के रोजगार एवं कौशल विकास हेतु महाविद्यालय में निःशुल्क 3 माह की अवधि के सिलाई व फैशन डिजाइनिंग कोर्स व कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स का शुभारंभ किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि जेठानंद जी व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र , विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित तथा समाजसेवी राजेश जी चुरा रहे।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नंदिता सिंघवी द्वारा अतिथियों का शाब्दिक सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए श्रीमान जेठानंद जी व्यास ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर होने के साथ-साथ चरित्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण स्थान है जहां पर हमारे युवा पीढ़ी का चरित्र निर्माण होता है , देश की श्रेष्ठता मातृशक्ति पर निर्भर करती है उन्हीं के संस्कारों से देश का निर्माण होता है।
महापौर सुशीला कवंर राजपुरोहित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक महिला को स्वाभिमान से जीने के लिए शिक्षा व आत्मनिर्भरता की जरूरत होती है इसलिए कोई काम को छोटा ना समझे और यह प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वावलंबी बनने का प्रयत्न करें। महापौर ने महाविद्यालय की बच्चियों के लिए फाइव स्टार शौचालय बनाने व खुली लाईब्रेरी बनवाने का वादा किया।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश जी चुरा ने भी शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया।नवाचार एवं कौशल विकास प्रभारी डॉ शशि वर्मा ने तीन महीने के सर्टिफ़िकेट कोर्स सिलाई एवं फ़ैशन डिजाइनिंग कोर्स तथा कम्प्यूटर आपरेटर कोर्स के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की और बताया की तीन महीने में रोज़गार मेले का रोज़गार मेला कभी जल्दी आयोजन किया जाएगा । रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष ऋषि आचार्य ने महाविद्यालय का आभार व्यक्त कहा हमें बहुत ख़ुशी है कि छात्राओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु होने वाले इस सर्टिफ़िकेट कोर्स में महाविद्यालय ने रोटरी क्लब मिडटाउन को जोड़ा ।
महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ शिशिर कुमार शर्मा ने महाविद्यालय को और अधिक विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
रोटरी क्लब मिडटाउन बीकानेर से देव नारायण छगाणी ,गौरीशंकर सोमानी , घनश्याम रामावत
सी. एस. गिरिराज जोशी ,गुलाब सोनी
मुरली मनोहर पँवार नवरतन अग्रवाल ,राधेश्याम सोनी ,राजेश पारीक ,श्रीलाल चाँड़क ,सुरेश राठी
विमल चाँड़क इत्यादि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी l डॉ इंदिरा गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष सुनीता बिश्नोई के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नवाचार व कौशल विकास समिति सदस्य डॉ रेणु दुर्गपाल,डॉ धनवंती बिश्नोई, डॉ. अंजली शर्मा,सभी संकाय सदस्य व छात्राओं की गरिमा में उपस्थिति रही।

IMG 20240206 WA0234 एमएस कॉलेज में छात्राओं को हुनरमंद बनाने की कवायद, स्कूल में प्रिंटर भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

भामाशाह मोदी ने किया स्कूल में प्रिंटर भेंट

बीकानेर।महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वृन्दावन एन्क्लेव को भामाशाह अशोक मोदी परिवार की ओर से विद्यालय को एक प्रिन्टर भेंट किया गया । इस अवसर पर मोदी परिवार की ओर से श्रीमती सविता मोदी ने प्रधानाध्यापिका वन्दना आसेरी व स्टाफ नवजीत सिंह, प्रभु दयाल ओझा, भागीरथ बिट्ठू, सावन कुमार मारू को प्रिन्टर भेंट किया । प्रधानाध्यापिका वन्दना आसेरी ने भामाशाह परिवार का विद्यालय से जुडने तथा उनके निरन्तर योगदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आभार ज्ञापन शिव कुमार आचार्य द्वारा किया गया।

IMG 20240206 WA0225 एमएस कॉलेज में छात्राओं को हुनरमंद बनाने की कवायद, स्कूल में प्रिंटर भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Printer donation in bikaner

Share This News