ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 37 संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240206 WA0239 संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Inspection by DC in DM office bikaner

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण किया गया। संभागीय आयुक्त ने जिला कलक्टर के साथ राजस्व , न्याय , विधि शाखा एवं ए.डी.एम न्यायालय एवं कार्यालय सहित समस्त शाखाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयो में लंबित प्रकरण प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा । उन्होंने कहा कि विशेष रूप से 2 साल से अधिक समय से लंबित पड़े प्रकरणों में शीघ्र तारीख पेशी हो। लोकायुक्त सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय के लंबित प्रकरणों तथा आंतरिक जांच के बकाया आक्षेपों के भी प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने आम जन की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क या सूचना केन्द्र स्थापित करने की बात कही।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि शनिवार एवं रविवार को कार्यालय में स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई की जाए। पुराने अभिलेख शाखाओ में रखे होने के कारण कार्मिको को हो रही कठिनाईयों के दृष्टिगत ने पुराने अभिलेखों को चिन्हित कर उनकी नियमानुसार तल्फी एवं अभिलेखागार में जमा करने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक सांख्यिकी धनपाल मीणा एवं निजी सहायक मोहित जोशी मौजूद रहे।


Share This News