ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 32 संभागीय आयुक्त ने पीबीएम अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240205 WA0297 संभागीय आयुक्त ने पीबीएम अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Inspection by DC bikaner in pbm

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया ने सोमवार को पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । संभागीय आयुक्त ने मुख्य प्रशासनिक भवन सहित जनाना अस्पताल, ब्लड बैंक, ट्रौमा सेन्टर, ओ.पी.डी., आदि भवनों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध करवाई जाने वाली चिकित्सा सेवाओं पर संतोष जाहिर किया उन्होंने सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया । श्रीमती राजौरिया ने वार्डों शौचालयों सहित संपूर्ण चिकित्सालय परिसर में नियमित साफ-सफाई करवाने के साथ इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए पीबीएम अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिए। चिकित्सालय की गैलरियों में लगी जालियां पुरानी होने के कारण उन्हें आवश्यकतानुसार मरम्मत करवाने अथवा बदलवाने, चिकित्सालय परिसर में वाहन पार्किंग सुव्यवस्थित करवाने, ओ.पी.डी. भवन के बाहर रैम्प के कुछ स्थानों से उखड़े फर्श और ढीली और झुकी हुई रेलिंग को ठीक करवाने, रोगियों केे बेड पर चादर फटी होने पर तुरन्त बदलने के निर्देश दिये गये। उन्होंने ब्लड बैंक में एक कार्मिक के अनुपस्थित पाये जाने पर उसका स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अधीक्षक को यह भी निर्देश दिये गये कि 3 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों का कार्य विभाजन पुनः किया जाकर स्थान परिवर्तन किया जाए। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदारी के साथ काम करें। मरीज के साथ एक से ज्यादा व्यक्ति ना रुके ।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक पीबीएम अस्पताल डॉ.पी.के.सैनी, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) धनपाल मीना, चेतन आचार्य, अति.प्रशासनिक अधिकारी निजी सहायक मोहित जोशी व निरीक्षण दल के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।


Share This News