ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220726 123123 1 बीकानेर : कार में एक युवक और युवती के मिले शव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सड़क किनारे खड़ी फॉर्च्यूनर कार में एक युवक और युवती का शव मिला है। कार हरियाणा नंबर की है और गुड़गांव में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़कर युवक-युवती को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है। दोनों मृतक भादरा (हनुमानगढ़) के बताए जा रहे हैं। इनमें लड़की का नाम प्रियंका प्रताप सिंह निनान और लड़के का नाम संदीप पालाराम महरिया निवासी, साहुवाला भादरा है। श्रीडूंगरगढ़ में ये कार तौलियासर
मंदिर से पहले कांकड़ भैरुजी मंदिर के पास खड़ी थी। काफी समय से खड़ी गाड़ी को राहगीरों ने संभाला तो इसमें एक युवक और युवती को देखा गया। दोनों में कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को हिलाया-डुलाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इस पर कार के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बेहोश स्थिति में थे तो,इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया है। कार संदीप कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है।


Share This News