Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यलय मे एफएसएसएआई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक मीटिंग रखी गई। आज हुई इस मीटिंग में फ़ास्टट्रैक सर्टिफिकेट के लिए ट्रेनिंग दी गई। इस मीटिंग में सर्टिफिकेट के साथ पिछले ट्रेनिंग जो हो चुकी है उनके सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए हैं और खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूड सेफ्टी से संबंधित बातें भी व्यापारियों को बताई गई।
आज की मीटिंग मे सीएमएचओ अबरार अहमद ने सभी व्यापारियों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया एवं उन्होंने शपथ दिलाई कि हर एक व्यक्ति अंगदान करें जिससे जो व्यक्ति किसी भी तरह से विकलांग हो गया उसे नया जीवनदान दिया जा सके इसके लिए सभी को शपथ दिलाई सभी व्यापारियों को हिदायत दी कि वह फूड प्रोडक्ट जो भी बनाएं या बेचे वह शुद्ध उच्च क्वालिटी का हो जिसके लिए सरकार ने बहुत बड़ी आगे के लिए योजना बना रखी है जिसके तहत ही सर्टिफिकेट दिए जाएंगे जिसके अंदर ये ज्ञान दिया जायेगा फुड आइटम किस तरह से रखना है एव किस तरह से वितरित करना है जिससे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ना हो
हेल्थ विभाग के भानु प्रताप सिंह जी श्रवन सिंह जी राकेश जी गोदारा व सुरेंद्र शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में व्यापारियो को आगे आने वाले समय में सरकार द्वारा जो नई नीति बनाई गई है उसका पालन करने के लिए कहा। मीटिंग में फुड इंडस्ट्री से संबंधित दाल मिल से संबंधित होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारी और भुजिया,पापड़ रसगुल्ला उद्योग से जुड़े व्यापारी शामिल हुए।