ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 27 लोकसभा चुनाव: <br>ईवीएम और वीवीपेट मशीनों का जांच कार्य शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए ईवीएम और वीवीपेट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य जिला मुख्यालय पर स्थित वेयरहाउस में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेंगलुरु के इंजीनियर्स द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है ।जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम स्तरीय जांच कार्य के दौरान वेबकास्टिंग सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की गई है। इसके लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस में इस संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद ईवीएम और वीवीपेट मशीनों के स्ट्रांग रूम की राउंड द क्लॉक सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रथम स्तरीय जांच के बाद स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार पर राउंड द क्लॉक सीसीटीवी कवरेज की जाएगी। स्ट्रांग रूम में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की लॉग बुक संधारित की जाएगी ,जिसमें प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम समय अवधि और दिनांक का उल्लेख किया जाएगा।


Share This News