ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20240127 WA0184 पाल टूटने से पानी ही पानी, कलेक्टर ने किया मौका निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शनिवार को विजयवर्गीय ढाणी सामने स्थित गंदे पानी के डंपिंग स्थल की पाल टूटने का मौका निरीक्षण किया और अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि गंदे पानी के डंपिंग ग्राउंड की पाल तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
उन्होंने यहां नाला टूटने की घटनाएं देखते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान तलाश करने को कहा।जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने निगम के अधिकारियों को इस क्षेत्र में मशीन लगाकर आसपास के क्षेत्र में पानी को निकालने के निर्देश दिए।
गंदे पानी में उगाई सब्जियां नष्ट करवाएं
जिला कलेक्टर ने यहां स्थित विभिन्न पट्टों में अवैध काश्त और गंदे पानी से उगाई गई सब्जियां भी तुरंत प्रभाव से नष्ट करवाने के लिए राजस्व तहसीलदार को निगम के साथ मिलकर कार्रवाई करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने कहा कि यहां गंदे पानी का प्रयोग कर सब्जियां उगाई जा रही है इन्हें नष्ट करने के लिए पहले भी निर्देश दिए गए हैं। तुरंत प्रभाव से इन्हें नष्ट करवाए और संबंधित लोगों को यहां भविष्य में अवैध काश्त ना करने व गंदे पानी से सब्जियां ना उगाने के लिए पाबंद करें। इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए। यदि भविष्य में इस गंदे पानी से सब्जियां उगाई हुई पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम उपायुक्त में बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार पाल बांधने का काम प्रारंभ कर दिया गया है साथ ही मशीन उपलब्ध करवा कर आसपास के क्षेत्र में भरे पानी को भी निकाला जा रहा है ।यहां गंदे पानी से उगाई गई सब्जियां नष्ट करवाने के लिए जेसीबी उपलब्ध करवाई गई है।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर के साथ तहसीलदार रवि शंकर, निगम उपायुक्त रोहित चौहान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News