ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20240119 WA0156 <em>40 साल बिता दिए </em>सड़कों <em>पर </em>लेकिन <em>अब आये </em>सुकून <em>के दिन</em> Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रानी बाजार बीकानेर स्थित अपना घर आश्रम जो असहाय,लावारिस व्यक्तियों का आसरा है जिनका कोई नहीं उनका अपना घर आश्रम है अपना घर आश्रम के संस्थापक जुगल राठी ने बताया कि अपना घर आश्रम की टीम द्वारा निरन्तर रेक्स्यु अभियान चलता रहता है शुक्रवार को गजनेर रोड पुलिया के निचे करीब 40 साल से एक बुजुर्ग अपना जीवन बसर कर रहा था जब तक शरीर ने साथ दिया तब तक वह अपना गुजारा खुद कमाकर अपनी रोटी कपड़े की व्यवस्था करता था क्षेत्र के वार्ड पार्षद अनूप गहलोत द्वारा आश्रम संस्थापक जुगल राठी को फोन कर सुचना दी गई तब स्वयं जुगल राठी और उनके आश्रम टीम के मेडिकल कर्मी राजू शर्मा व मोनू गहलोत मौके पर पहुंचे वहां मौजूद लोगों से पता चला की तिलक बहादुर जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है जो 40 साल पहले नेपाल से मजदूरी करने के लिए बीकानेर आया और तब से यही है समय के साथ शरीर ने भी साथ छोड़ना शुरू कर दिया तब अपने 6 फिट के ठेले को ही अपना आसरा बना लिया और रहने लगा आस पास के लोगों द्वारा रोजाना कुछ खाने के लिए भी दे दिया जाता था जिससे दिन का गुजरा हो जाता था लेकिन इस हाडकंपा देने वाली सर्दी से स्वास्थ्य हर दिन बिगड़ता चला गया शुक्रवार को आश्रम की टीम मौके पर पहुंची और तिलक बहादुर को अपने साथ आश्रम लेकर चली गई तिलक बहादुर का मेडिकल चेकप करवाया गया है जिससे ये पता चल पायेगा की बहादुर के स्वास्थ्य में परेशानी क्या है उसी के आधार पर बहादुर का इलाज करवाया जाएगा।


Share This News