ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 51 बीकानेर : ATM मशीन हड़प गई 39 हज़ार रुपये ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। रानीबाजार स्थित एक बैंक में एक ग्राहक ने 39 हज़ार रुपये एटीएम मशीन में जमा करवाये। रुपये तो मशीन ने ले लिए लेकिन उपभोक्ता के खाते में उक्त राशि जमा नहीं हुई है। यहां पंजाब नेशनल बैंक में डिंपल सोनी वाइफ ऑफ रामेश्वर सोनी जिनका संयुक्त खाता बैंक की रानी बाजार स्थित शाखा में है धारक द्वारा की गई शिकायत में उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने दिनांक 10 जनवरी 2024 को पंजाब नेशनल बैंक की रानी बाजार शाखा स्थित एटीएम में 39000 जमा करवाएं जो कि एटीएम में फाल्ट होने के कारण रुपए तो एटीएम में पहुंच गए लेकिन श्री सोनी के खाते में उपरोक्त राशि जमा नहीं हुई । श्री रामेश्वर सोनी ने बताया कि 11 जनवरी से आज दिनांक 19 जनवरी तक के दौरान रानी बाजार स्थित PNB ब्रांच में चार-पांच बार चक्कर लगाने पश्चात भी उक्त समस्या का कोई भी निदान नहीं हुआ और ब्रांच मैनेजर द्वारा चार-पांच दिन में रकम खाते में आने का बोला गया एवं उनके द्वारा अपने स्तर पर कार्यवाही करते हुए संबंधित ऊपरी अधिकारी को भी मेल द्वारा सूचित किया गया। परंतु नतीजा आज दिनांक तक शून्य है। तीन चार बार PNB बैंक ब्रांच रानी बाजार में जाने के पश्चात भी आज दिनांक तक इनके द्वारा कोई समाधान नहीं निकल गया जिससे ग्राहक को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
श्री सोनी ने बताया कि ब्रांच मैनेजर द्वारा उच्च अधिकारी से भी बात करवाई गई लेकिन उच्च अधिकारी का जवाब नकारात्मक और उपेक्षा पूर्ण था।


Share This News