ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20240114 WA0309 ऊंट उत्सव: खेल मुकाबलों में पर्यटकों ने दिखाया दमखम Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के आखिरी दिन रविवार को रायसर में धोरों पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय और देसी विदेशी पर्यटकों ने शिरकत की। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर शहर वासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। देसी विदेशी पर्यटकों ने रस्साकसी ,मटका, दौड़ कुश्ती, साफ़ा बांधने की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं खो खो, कबड्डी जैसे स्थानीय खेलों की प्रतियोगिताओं में भी सैलानियों ने बढ चढकर दमखम दिखाया ।

बड़ी संख्या में रायसर पहुंचे स्थानीय निवासी
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी रायसर पहुंचे और रायसर के धोरों पर खिली धूप के बीच उत्सव के उल्लास का आनंद लेते नजर आए। यहां लगाया गया हॉट एयर बैलून भी पर्यटकों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।


Share This News