Thar पोस्ट न्यूज। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री से मिला बीकानेर जिला उद्योग संघ रखी ये मांग। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम कुमार दक का स्वागत कर मांग पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया कि वर्तमान में बीकानेर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को हवाई सेवा का संचालन हो रहा है। जिससे अपने व्यापारिक अथवा निजी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | बीकानेर के औद्योगिक व्यापारिक व सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली- बीकानेर- दिल्ली फ्लाइट को पूरे सप्ताह के लिए चलवाया जाए तथा इस हवाई सेवा को राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर से भी जोड़ा जाए। इसके अलावा बीकानेर के लिए प्रस्तावित स्पाईजेट की बीकानेर से मुंबई व सूरत के रूट पर भी फ्लाइट जल्द से जल्द शुरू करवाई जाए। साथ ही विमान कंपनियां जिस घाटे से आशंकित है उसको राज्य सरकार की RCS स्कीम में लेते हुए आशंकाओं को दूर किया जाना भी आवश्यक है ताकि बड़ी विमान कंपनियां बीकानेर से महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने में सक्षम हो सके | इस अवसर पर सचिव वीरेंद्र किराडू, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, जुगल राठी एवं विजय नौलखा आदि उपस्थित हुए।
मंत्री गौतम कुमार दक पहुंचे शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के निवास, आचार्य के बहनोई के निधन पर किया शोक व्यक्त।बीकानेर आज राजस्थान सरकार में सहकारिता व नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक आज बीकानेर आगमन पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के निवास पर पहुंच कर आचार्य के बहनोई आनंद कुमार पुरोहित और बुआ की लड़की शशिकला जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया, मंत्री गौतम कुमार दक ने वरिष्ठ भाजपा नेता ओम आचार्य से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, ब्रह्मदत आचार्य, भवानी शंकर आचार्य, श्रीभगवान अग्रवाल, नारायण चौपड़ा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, मोहन सुराणा, विजय उपाध्याय, मनीष सोनी, कमल आचार्य, कोशल शर्मा, पंकज अग्रवाल, दीपक यादव, किशोर आचार्य, कांतिलाल सुराणा, धनश्याम लोहिया, एडवोकेट जगदीश, कवि आचार्य ने भी शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।