ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 38 बीकानेर : गंगाशहर थाना इलाके में वृद्ध ने किया सुसाइड Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध ने शनिवार को सुबह घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रताडना का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र के आशीष नगर निवासी गणेश रावल ने थाना में लिखित में परिवाद दिया है कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी पत्नी कांता, उसकी माता व उसके पिता कुरड़ाराम ने उसके परिवार पर दबाव बनाना व उन्हें झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया था। जिससे मेरा पूरा परिवार मानसिक दबाव में जी रहा था। और इसी प्रताडना से आहत होकर मेरे पिताजी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले में युवक की पत्नी कांता, ससुर कुरड़ाराम व उसकी पत्नी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 व 34 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच गंगाशहर थाना के सहायक उप निरीक्षण लाभुराम को सौंपी गई है।


Share This News