Thar पोस्ट, न्यूज। पुष्करणा चैलेंज कप का आयोजन के साथ फाइनल मुकाबला नाइट में दूधिया रोशनी में पुष्करणा एकेडमी और मां लटियाल इलेवन फलोदी के बीच मैच खेला गया । पुष्करणा एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट गवाकर मात्र 85 रन ही बनाए ।इस स्कोर का पीछा करते हुए मां लटियाल क्लब 16 ओवरों में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए और फाइनल मुकाबला जीता। मेन और द मैच गिरीश बोहरा रहे। मेनऑफ द सीरीज अभिषेक हर्ष रहे।
मैच के उद्घाटन अवसर पर पुजारी बाबा ,जेठानंद व्यास विधायक, महेंद्र व्यास, कमल कल्ला, अरुण व्यास, महेश व्यास, राजेश चुरा, सत्य प्रकाश आचार्य, डा राहुल हर्ष, संजय आचार्य, मुना बिस्सा, सुरेंद्र व्यास, टीम धरणीधर और रघुनाथ भादानी उपस्थित हुए।