ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220726 123123 1 पति की पीटकर हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दिल्ली के पास नोएडा में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव की घटना है। महिला की पहचान पार्वती के रूप में हुई है। महिला का पति राजमिस्त्री का काम करता था, जिसकी उम्र 30 साल के करीब थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को दंपति के एक रिश्तेदार ने स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। जानकारी के मुताबिक, दंपति के बीच निजी मुद्दों को लेकर तीखी बहस हो गई। वो दोनों लड़ाई करने लगे। गुस्से में आरोपी पत्नी ने अपने पति के सिर पर हथौड़े से हमला करना शुरू कर दिया। हथौड़े के अटैक से वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हत्या में इस्तेमाल हुए हथौड़े को बरामद कर लिया गया है। बिसरख पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Share This News