ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 17 राजस्थान के 23 जिलों में गिरेंगे ओले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सर्दी से कांप रहे राजस्थान में अब लोगों को ओलावृष्टि से दो चार होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो दिन तक बारिश के साथ ओले गिरेंगे। जिसका असर आठ व नौ जनवरी को 23 जिलों में रहेगा। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आठ जनवरी को प्रदेश के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद , सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि तथा दौसा, बाड़मेर, बीकानेर व चूरू जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होगी। इसी तरह नौ जनवरी को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर व श्रीगंगानगर में बादलों की गरज के साथ बारिश व ओले गिरेंगे।

दो दिन रहेगा कोहरा
इससे पहले प्रदेश में कोहरे का असर शनिवार व रविवार को भी रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को बारां, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर व चूरू तथा रविवार को झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाएगा। इस संबंध में भी मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।


Share This News