ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230527 154542 25 परिवहन विभाग 30 व 31 दिसंबर को अवकाश में रहेगा खुला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। 31 दिसम्बर तक जमा होगा भार व यात्री वाहनों का बकाया कर। परिवहन विभाग की ओर से एमनेस्टी योजना 31 दिसम्बर तक लागू की गई है। इसके तहत भार वाहनों व यात्री वाहनों पर 31 दिसम्बर 2022 तक के बकाया कर पर ब्याज व शास्ति को माफ किया जाएगा।प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत सभी वाहन मालिक अपना पुराना बकाया कर बिना पेनल्टी के जमा करवा सकते हैं। ई-रवन्ना चालान से 31 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त लोडिंग के प्रकरणों में देय राशि पर 75 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। बकाया राशि जमा होने पर नष्ट हो चुके वाहनों का नाशन अवधि के बाद का कर ब्याज एवं शास्ति भी माफ किया जाना प्रस्तावित है। भार वाहनों व यात्री वाहनों के बकाया कर बिना शास्ति के 31 दिसम्बर 2023 जमा करवा सकते हैं।
वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए बकाया कर की गणना, ई-रवन्ना चालानों में प्रशमन राशि की गणना करवाने हेतु राजकीय अवकाश 30 व 31 दिसंबर (शनिवार व रविवार) में कार्यालय खुला रखा गया।
वाहन स्वामी इन अवकाश दिवसों में भी अपनी वाहनों के बकाया कर की गणना, ई-वन्ना चालानों में प्रशमन राशि की गणना करवा सकते हैं। एमनेस्टी योजना का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए सरकार की एमनेस्टी योजना का लाभ उठा सकते हैं।इसके बाद बकाया कर पर सम्पूर्ण शास्ति जमा करवाई जाएगी।


Share This News