ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20220712 222522 26 बीकानेर में लूट के इरादे से हत्या करने का आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के भुट्टों के चौराहा नजदीक कब्रिस्तान के पास मिले युवक के शव के मामले में मृतक के पिता ने चार नामजद लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि लूट के इरादे से आरोपियों ने उसके बेटे का गला घोंटकर मार डाला। इस बारे में मृतक के पिता सादुलशहर थानान्तर्गत करड़वाला निवासी दमन सिंह ने इस आशय की रिपोर्ट सदर पुलिस थाने में दी है। रिपोर्ट में गोलूवाला निवासी विक्रम ब्राह्मण, हनुमानगढ़ टाउन निवासी संदीप नाई, गोलूवाला निवासी संदीप व गुलशन पर आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि रुपये लेने के लिए आरोपियों ने उसके पुत्र स्वर्ण सिंह (38) की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को भुट्टों के चौराहे के नजदीक कब्रिस्तान के पास स्वर्ण सिंह का संदिग्ध अवस्था में पुलिस को शव मिला था। मृतक के हाथ व पैर बंधे हुए थे तथा पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया में हत्या का अंदेशा जताया था। घटना स्थल के नजदीक सीसीटीवी कैमरे के फुटैज के आधार पर मृतक के साथ चार लोगों की मौजूदगी का पता चला। इस पर पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक के परिजनों को इत्तिला दी थी।


Share This News