Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश में भजनलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनने के साथ ही एक्शन में है तथा बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाइयां की जा रही है।एरिया डोमिनेस अभियान के तहत बीकानेर जिले व बीकानेर संभाग में आईजी ओमप्रकाश पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई तीन दिनों तक चली। तीन दिनों में पुलिस ने 49 बदमाशों को पकड़ा है। अलसुबह से बदमाशों के यहां पुलिस की कार्रवाइयां चल रही है। सवेरे पांच बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कई बदमाशों को पकड़ा है। अवैध नशे, अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के साथ-साथ स्थाई वारंटियों के खिलाफ

आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस की ओर से गठित टीमों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई में बीकानेर जिले में 49 बदमाशों को पकड़ा गया है। जिसमें 314 पुलिस अधिकारियों व जवानों की 79 टीमों ने 248 स्थानों पर दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान अद्र्धघोषित/स्थाई वारंटी 18, जघन्य अपराध में दो, सामन्य अभियोगी तीन, निषेधात्मक कार्रवाई में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस तरह से पुलिस ने 49 अपराधियों को पकड़ा है तथा यह कार्रवाई लगातार जारी है।
बुधवार को की गई कार्रवाई में पुलिस ने गैंगेस्टर रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे व हार्डकोर अपराधी गोपाल राम जाखड़ को दबिश देकर उसको हथियार के साथ पकड़ा है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट समेत 28 मामलें थानों में दर्ज है।श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने रोहित गैंग के गुर्गे व हार्ड कोर अपराधी हरिओम रामावत को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ फिरौती मांगने, जान से मार देने की धमकी देने, लूट, डकैती, अवैध हथियार, फायरिंग समेत 15 मामलें थानों में दर्ज है।
इसी तरह से श्रीगंगानगर में पुलिस की 40 टीमों ने दबिश देकर 50 बदमाशों को पकड़ा है। हनुमानगढ़ में 55 पुलिस की टीमों ने 125 स्थानों पर दबिश देकर 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनूपगढ़ जिले में 20 बदमाशों के साथ पुलिस ने 159 बदमाशों को पकड़ा है।