WhatsAppImage2023 12 27at5.52.28PM नहर का विधायक डॉ विश्वनाथ ने किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल बुधवार को केवाईडी  नहर के निर्माण व दुरस्तीकरण कार्य का  निरीक्षण किया । उन्होंने  निर्माण सामग्री के गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।खाजूवाला क्षेत्र की केवाईडी नहर के 154 आरडी का 50.13 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है।
विधायक डॉ मेघवाल ने कहा की पुनः निर्माण से अन्तिम छोर के किसानों को पूरा पानी मिलेगा, जिससे किसानों के फसलों की पैदावार भी ज्यादा होगी और किसानों का आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा।  
इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश, सीसीबी चैयरमेन भागीरथ ज्याणी,  राधेश्याम बिश्नोई, प्रशांत सिहाग, अशोक खीचड़, राकेश गोदारा, आदि मौजूद रहे।


Share This News