ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231224 WA0254 चिकित्सक 25 वर्ष बाद मिलकर भावुक हुए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एस पी मेडिकल कॉलेज के 35 वें बैच के स्टूडेंट्स : सोमवार को होगा चिकित्सक शिक्षकों का सम्मान। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 1993 में पढ़ने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा 35वीं बैचमीट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि रविवार को पूर्व छात्रों ने करीब 25 वर्ष बाद मुलाकात की इस पल को देखकर सभी डॉक्टर्स भावुक हुए, उनकी आंखे नम हुई। सभी पूर्व छात्रों का ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने कहा कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बैचमीट की गौरवशाली परंपरा रही है यह प्रतिवर्ष मनाई जाती है । सभी पूर्व छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।आयोजन सचिव डॉ राजेंद्र बोथरा ने बताया कि बैचमीट आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को वर्ष 1993 से वर्ष 1998 तक पढ़ाने वाले चिकित्सक शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा साथ ही उनके सम्मान में प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया है।


Share This News