Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के चौखूंटी पुलिये पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी दी। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर पुलिए से नीचे आ गिरे। जिससे दो युवकों के चोटें आई है। साथ ही नीचे बाइक से टकराकर स्कूटी सवार भी स्लिप हो गया। उसे भी चोट आई है। इस हादसे में दो जनों के मामूला चोटें आई है। जबकि एक युवक गंभीर घायल हुआ है। रविवार रात चौखूंटी पुलिए पर हादसा हुआ। जहां पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार आबिद व रियाज बाइक सहित पुलिए से नीचे आ गिरे। इस दौरान यहां से गुजर रहे एक स्कूटी सवार भी चपेट में आ गया। कार सवार फरार हो गया। घटना के बाद पुलिए के नीचे भीड़ जमा हो गई।