ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220712 222522 13 विदेश महिला के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर विदेशी मामला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। भारत घूमने आई ऑस्ट्रेलिया की एक पर्यटक से राजस्थान के राजसमंद स्थित देवगढ़ की हेरिटेज होटल में बलात्कार का मामला सामने आया है। विदेशी पर्यटक ने होटल के स्पा सेंटर के कर्मचारी पर आरोप लगाया है। उदयपुर के पर्यटन थानाधिकारी के साथ पीडि़ता ने शनिवार देर शाम देवगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई की एक पर्यटक घूमने के लिए देवगढ़ पहुंची थी। वह शुक्रवार को यहां की एक हेरिटेज होटल में ठहरने के दौरान परिसर में ही स्थित स्पा सेंटर गई। आरोप है कि स्पा के दौरान कर्मचारी ने उससे छेड़छाड़ की। पीडि़ता शाम तक होटल परिसर में ही मौजूद थी। शनिवार को वह उदयपुर चली गई और वहां सूरजपोल थाने में जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला पर्यटन से जुड़ा था, लिहाजा पर्यटन थाना सीआई दीपिका ने पीडि़ता से बात की और उसे लेकर देवगढ़ थाने पहुंची। शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा भी थाने पहुंचे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक देर शाम स्पा सेंटर संचालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। राजू सिंह नामक व्यक्ति होटल में स्पा चलाता है। रात 8 बजे तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। राजसमंद पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि घटनाक्रम की मौखिक जानकारी मिली है। शिकायत आने पर जरूर मामला दर्ज होगा। नियमानुसार जांच व उचित कार्रवाई की जाएगी


Share This News