ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20231213 190811 संसद की सुरक्षा में सेंध, सांसदों ने धोया Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नई संसद के भीतर लोकसभा में आज जो हुआ वो सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि बड़ी सेंध है। सदन की चलती कार्यवाही के दौरान विजिटर गैलरी से दो लोगों को कूदना और भी सनसनी फैलाने के लिए कलर स्मोक छोड़ना हर किसी को सन्न कर गया। इससे पहले सदन के भीतर कभी ऐसी तस्वीरें नहीं दिखी थी यही वजह है कि इस घटना ने हर किसी को परेशान कर दिया। सवाल ये है कि आखिर चंद लोगों की प्लानिंग ने कैसे अभेद्य सुरक्षा को भेद लिया। जो चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं उनका असली मकसद क्या था, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में पूरी तह तक जाने की कोशिशों में जुट गई हैं।

सदन की चलती कार्यवाही के बीच जैसे ही 2 युवक विजिटर गैलरी से कूदे सभी सांसद हक्के बक्के हर गए। उनमें से एक शख्स सांसदों के बीच टेबल पर चढ़कर इधर-उधर भागने लगा। उसी समय कुछ सांसदों ने हिम्मत दिखाई और तकरीबन दस सांसदों ने मिलकर उस शख्स को घेर लिया। उसे भागने की जगह नहीं मिली और वो पकड़ा गया। सांसदों ने दोनों युवकों को दबोचा और फिर खूब पिटाई की। इसके बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा तो उन्होंने भी उसे जमकर धोया।


Share This News